मंगलवार, 1 अगस्त 2017

अ से अः अः तक




बिल्ली बोली म्याऊँ
अ से अनार
चूहा बोला चूँ चूँ
आ से आम
कुत्ता बोला भू भू
इ से इमली
बत्तख बोला क्वैक क्वैक
ई से ईख
बंदर बोला खी खी
उ से उल्लू
चिड़िया बोली चीं चीं
ऊ से ऊन
मुर्गा  बोले कुकड़ू कूं
कबूतर बोले गुटर गूं
ऋ से ऋषि
बकरी बोली में में
ए से एक
कोयल बोली कुहू कुहू
ऐ से ऐनक
सियार बोला हुआँ हुआँ
ओ से ओखली
पपीहा बोले पीहू पीहू
औ से औरत
अं से अंगूर
लोमड़ी को लगते खट्टे
शेर जंगल का राजा
करता है आराम
ज़ोर से दहाड़कर
कहता है ज़रा सामने आओ
डर के मारे पूरा जंगल
करता है अः अः अः अः  ...

2 टिप्‍पणियां: